Shahjahnpur News: ट्रैक्टर की टक्कर से पलटा बच्चों से भरा ई-रिक्शा, सात घायल
शाहजहांपुर, नवम्बर 7 -- Shahjahnpur News: खुटार। स्कूल की छुट्टी के बाद बच्चों को घर छोड़ने जा रहा ई-रिक्शा शुक्रवार दोपहर खुटार-गोला मार्ग पर गोल्ड भट्टे के पास ट्रैक्टर से टकराकर पलट गया। हादसे में ई-रिक्शा सवार सात बच्चे घायल हो गए। इनमें छह को मामूली चोटें आईं, जबकि नव्या गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर में चोट लगी है और हाथ में फ्रैक्चर हुआ है। नगर के मैलानी रोड स्थित लालाराम स्कूल की छुट्टी के बाद ग्राम कुइयां निवासी चालक अजय कुमार सात बच्चों को ई-रिक्शा से लेकर घर जा रहा था। दोपहर करीब 2:30 बजे गोल्ड भट्टे के पास मोड़ पर गोला की ओर से आ रहे ट्रैक्टर से ई-रिक्शा की भिड़ंत हो गई। टक्कर लगते ही ई-रिक्शा सड़क पर पलट गया और उसमें बैठे बच्चे घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। घायल बच्चों में साक्षी राठौर, दिव्यांशी, काव्य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.