शाहजहांपुर, अक्टूबर 25 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। लखनऊ से ट्रेन रवाना होने के बाद दो अलग-अलग ट्रेनों में यात्रियों की तबीयत बिगड़ गई। सूचना पर दोनों ट्रेनों को शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर रोककर यात्रियों को प्राथमिक उपचार दिया गया। ट्रेन संख्या 15115 लोकनायक एक्सप्रेस के एम-2 कोच में आनंद विहार जा रहे महेंद्र कुमार (30) का लखनऊ के बाद ब्लड प्रेशर बढ़ गया। उन्होंने ट्रेन में मौजूद टीटीई को जानकारी दी। टीटीई ने कंट्रोल को सूचना दी, जिसके बाद ट्रेन शाहजहांपुर में रोकी गई। वहीं ट्रेन संख्या 05579 पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस के एस-8 कोच की बर्थ नंबर पांच पर यात्रा कर रहे दिलीप कुमार के दांतों में दर्द होने लगा। यह भी पढ़ें- Lucknow News: गोमतीनगर के आउटर पर एक घंटे खड़ी रही वंदे भारत, शिकायत के बाद प्लेटफॉर्म पर मिली ए...