शाहजहांपुर, जुलाई 6 -- Shahjahnpur News: कलान। नगर में रविवार को एमएफ हाईवे-43 पर हनुमान मंदिर के सामने रखे विद्युत ट्रांसफार्मर के मीटर पैनल में अचानक आग लग गई। आग की लपटें उठती देख आसपास के दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने तत्काल बिजली उपकेंद्र को सूचना देकर आपूर्ति बंद कराई, जिससे बड़ा हादसा टल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रांसफार्मर के मीटर पैनल से अचानक धुआं और लपटें निकलने लगीं। सूचना मिलते ही संविदा कर्मचारी मौके पर पहुंचे और काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। प्रारंभिक तौर पर आग लगने की वजह लीड में हुई स्पार्किंग बताई जा रही है। आग से पूरा मीटर पैनल जलकर राख हो गया। घटना के कारण नगर की विद्युत आपूर्ति करीब एक घंटे तक बाधित रही। बिजली बंद रहने से लोगों और दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बाद में क्षतिग्रस्त ...