शाहजहांपुर, जुलाई 5 -- Shahjahnpur News: तिलहर। तिलहर के राजनपुर रोड स्थित एक मैरिज लॉन के पास शुक्रवार शाम संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक बिजली ट्रांसफार्मर के भीतर पहुंच गया। इस दौरान वह हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आ गया। हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि हिन्दुस्तान अखबार वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। बताया गया कि खलील कटरा मोहल्ला निवासी धनीराम ट्रांसफार्मर का जाल खोलकर अंदर चला गया और बिजली केबल से छेड़छाड़ करने लगा। स्थानीय लोगों के अनुसार, उसे ऐसा करने से रोका गया, लेकिन उसने किसी की बात नहीं सुनी। इसी दौरान तेज धमाके के साथ उसे करंट लगा और उसके बालों में आग लग गई। करंट के झटके से वह दूर जा गिरा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कुछ देर बाद वह उठकर वहां से जंगल की ओर चला गया। सूचना मिलने पर बिजली विभाग क...