Shahjahnpur News: ट्रक के पहिये के नीचे आने से महिला की मौत, पति-बच्चे घायल
शाहजहांपुर, नवम्बर 17 -- Shahjahnpur News: मिर्जापुर। सड़क हादसे में घायल छोटी बहन को देखने मायके जा रही महिला की सोमवार शाम सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। बदायूं-मुरादाबाद स्टेट हाईवे पर गुलाबनगरा गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार महिला सड़क पर गिर गई और ट्रक का पहिया उसके सिर के ऊपर से निकल गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। बाइक पर सवार पति और दोनों बच्चे भी घायल हो गए। क्षेत्र के पहाड़पुर गांव निवासी 26 वर्षीय प्रीति सोमवार शाम करीब चार बजे पति आशीष और दो बच्चों के साथ बाइक से कलान थाना क्षेत्र के भर्रामई गांव स्थित मायके जा रही थी। उसकी छोटी बहन पिछले दिनों सड़क दुर्घटना में घायल हो गई थी। प्रीति उसे देखने जा रही थी। गुलावनगरा गांव के पास पीछे से आए तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने बाइक में जोर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.