शाहजहांपुर, अक्टूबर 24 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। मिर्जापुर के बहरिया रोड पर ट्रक की टक्कर से बिजली का ट्रांसफार्मर जमीन पर गिर गया। टक्कर इतनी तेज थी कि बिजली के पोल भी टूट गए और तार सड़क पर बिखर गए। सड़क पर ट्रांसफार्मर और बिजली के तार गिरने से इलाके में अफरातफरी मच गई। गनीमत रही कि इस दौरान कोई व्यक्ति इसकी चपेट में नहीं आया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद सड़क पर बिजली के तार बिखरने से राहगीरों और वाहन चालकों के बीच दहशत का माहौल बन गया। सड़क से गुजरने वाले लोगों को करंट उतरने की आशंका के चलते खतरा पैदा हो गया। ट्रांसफार्मर गिरने और बिजली के पोल टूटने से विद्युत व्यवस्था भी प्रभावित होने की आशंका है। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। घटना ने सड़क किनारे लगे बिजली के उपकरणों की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। य...