शाहजहांपुर, अक्टूबर 26 -- Shahjahnpur News: रोजा। रोजा जंक्शन थाना क्षेत्र के इंडस्ट्रियल एरिया में रविवार को ओवरलोड भूसी लदे ट्रक की टक्कर से बिजली लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इससे औद्योगिक क्षेत्र की बिजली करीब दो घंटे तक गुल रही। आपूर्ति बाधित होने से फैक्ट्रियों में कामकाज ठप रहा। बताया गया कि भूसी लदा ट्रक धर्मकांटे पर वजन कराने के बाद वापस जा रहा था। इसी दौरान ट्रक विद्युत तारों और पोल से टकरा गया। हादसे में बिजली लाइन खराब हो गई और क्षेत्र की आपूर्ति बंद हो गई। सूचना पर पहुंचे बिजली विभाग के कर्मचारियों की ट्रक चालक से काफी देर तक नोकझोंक हुई। इसके बाद कर्मचारियों ने लाइन की मरम्मत की। करीब दो घंटे बाद बिजली आपूर्ति बहाल होने पर फैक्ट्रियों में काम दोबारा शुरू हो सका। इस संबंध में बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर से संपर्क किया गया तो उन...