Shahjahnpur News: ट्रक की टक्कर से डिवाइडर पर पलटी स्कॉर्पियो, दो लोग बचे
शाहजहांपुर, अक्टूबर 10 -- Shahjahnpur News: कांट, संवाददाता। स्टेट हाईवे पर पेपर मिल के पास शुक्रवार को ट्रक की टक्कर से स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में जलालाबाद निवासी डीपी सिंह यादव और उनके चालक को मामूली चोटें आईं। डीपी सिंह यादव चालक के साथ शाहजहांपुर से जलालाबाद लौट रहे थे। पेपर मिल के पास स्कॉर्पियो चालक दूसरे वाहन को ओवरटेक कर रहा था। इसी दौरान पीछे चल रहे ट्रक ने स्कॉर्पियो में टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जुट गई। सपा नेता नीरज मिश्रा भी घटनास्थल पर पहुंचे। मामले में फिलहाल कोई कार्रवाई नहीं हुई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.