शाहजहांपुर, जुलाई 18 -- Shahjahnpur News: मिर्जापुर। मिर्जापुर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से घायल हुए बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन समेत फरार हो गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मझारा गांव निवासी रामनिवास (60), पुत्र बनवारी, मंगलवार शाम करीब 4:30 बजे दवा लेने के लिए पैदल पहाड़पुर जा रहे थे। वानगांव गौटिया मोड़ के पास जरियनपुर की ओर से आए तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस से उन्हें पहले जरियनपुर अस्पताल पहुंचाया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिजन बेहतर इलाज के लिए निजी अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही रामनिवास ने दम तोड़ दिया। उल्लेखनीय है कि छह माह पहले सड़क हादस...