शाहजहांपुर, अक्टूबर 17 -- Shahjahnpur News: जलालाबाद। कांट मार्ग पर गुरुवार रात ककरहा मोड़ कट के पास ट्रक और स्कॉर्पियो की टक्कर में पूर्व मंत्री राममूर्ति सिंह वर्मा की पुत्री अनिता बर्मा समेत परिवार के चार लोग घायल हो गए। हादसे में स्कॉर्पियो क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। 15 अक्टूबर की रात करीब 10 बजे पूर्व मंत्री राममूर्ति सिंह वर्मा की 40 वर्षीय पुत्री अनीता वर्मा भतीजे,भतीजी के साथ गंगा एक्सप्रेसवे के निकट ग्राम सर्विस रोड के पास ग्राम कलक्टरगंज से दावत खाने के बाद थाना मिर्जापुर के गांव मौजमपुर जा रहे थे,इसी दौरान अचानक ट्रक और स्कॉर्पियो के बीच टक्कर हो गई। स्कॉर्पियो को अंश राजपूत (25) निवासी मौजमपुर, थाना मिर्जापुर चला रहे थे। हादसे में अंश राजपूत के अलावा सोनिका (19), अनीता वर्मा (35) और अंजली वर्मा (...