शाहजहांपुर, नवम्बर 30 -- Shahjahnpur News: ददरौल। रोजा चीनी मिल में गन्ना तौल कराने के लिए टोकन व्यवस्था होने के बावजूद किसानों को राहत नहीं मिल रही है। घंटों कतार में लगकर अपनी बारी का इंतजार करने वाले किसानों के सामने कुछ दबंगों की मनमानी परेशानी खड़ी कर रही है। आरोप है कि कुछ किसान जबरन कतार तोड़कर अपनी ट्रालियां आगे लगा देते हैं। विरोध करने पर विवाद और झगड़े की स्थिति बन जाती है। किसानों की समस्या को लेकर ददरौल विधायक अरविंद कुमार सिंह शनिवार देर रात रोजा चीनी मिल पहुंचे और अधिकारियों के साथ व्यवस्था पर चर्चा की। विधायक ने मिल परिसर में किसानों से सीधे बातचीत कर उनकी समस्याएं जानीं। किसानों ने बताया कि टोकन व्यवस्था ठीक ढंग से संचालित नहीं हो रही है। कुछ लोग नियमों को ताक पर रखकर अपनी ट्रालियां कतार में आगे लगा देते हैं। कई घंटे से ला...