शाहजहांपुर, जुलाई 5 -- Shahjahnpur News: मदनापुर। थाना क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है। किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला के अनुसार उसकी 15 वर्षीय बेटी 17 जून की रात करीब नौ बजे टॉफी लेने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटी। इसके बाद परिजनों ने आसपास के इलाकों और रिश्तेदारों के यहां उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। परिजनों ने पुलिस से किशोरी की जल्द तलाश कर सुरक्षित बरामद करने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। यह भी पढ़ें- घर से लापता हुई 15 वर्षीय किशोरी, गुमशुदगी दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...