शाहजहांपुर, सितम्बर 4 -- Shahjahnpur News: खुटार। थाना क्षेत्र के गांव साहरु निवासी सदानंद ने एक झोलाछाप पर आठ वर्षीय बेटे के इलाज में लापरवाही बरतने और पैसे का हिसाब चुकता होने तक बच्चे की छुट्टी न करने का आरोप लगाया है। उन्होंने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। सदानंद के मुताबिक 26 अगस्त को उनके बेटे प्रांशु को बुखार आया था। उन्होंने गांव में ही एक झोलाछाप के यहां उसका इलाज कराया। आरोप है कि उपचार के दौरान बच्चे की हालत बिगड़ने लगी। इसके बाद उन्होंने बेटे की छुट्टी करने को कहा तो झोलाछाप ने पहले पैसे का हिसाब करने की बात कही। किसी तरह रकम की व्यवस्था कर दवाओं का हिसाब चुकता करने के बाद वह बच्चे को शाहजहांपुर ले गए। वहां निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराने पर उसकी हालत में सुधार हुआ। पीड़ित ने झोलाछाप के खिलाफ कार्रवाई ...