शाहजहांपुर, नवम्बर 2 -- Shahjahnpur News: तिलहर। नगर में श्री जनता रामलीला कमेटी की ओर से भगवान श्रीराम की बारात निकाली गई। बैंड-बाजे और धार्मिक झांकियों के साथ निकली बारात जिस रास्ते से गुजरी, वहां लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। घरों और प्रतिष्ठानों के बाहर श्रद्धालु भगवान स्वरूपों के दर्शन और पूजन के लिए जुटे रहे। बारात में शामिल झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। पोटरगंज मंडी स्थित रामलीला मैदान में विधायक सलोना कुशवाहा और डॉ. राम सिंह कुशवाहा ने भगवान श्रीराम का पूजन किया। कमेटी के पंकज गुप्ता, सौरभ गुप्ता रवि, प्रिंस गुप्ता और नीलेश गुप्ता के साथ उन्होंने आरती कर बारात का शुभारंभ किया। इसके बाद सजी-धजी झांकियों के साथ बारात नगर भ्रमण पर निकली। बारात में काली अखाड़ा, भगवान गणेश, मां दुर्गा, हनुमान जी, शिव-पार्वती, राधा-कृष्ण और श्री...