शाहजहांपुर, अगस्त 29 -- Shahjahnpur News: पुवायां। गांव सबलापुर में शुक्रवार रात दो लोगों के बीच हो रहे विवाद में बीच-बचाव करने गए पड़ोसी पप्पू पर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल पप्पू की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के पुत्र सरजू की तहरीर पर सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को हिरासत में लिया है। बताया गया कि रात करीब साढ़े सात बजे मुनेंद्र और कमल में विवाद हो रहा था। पप्पू बीच-बचाव करने पहुंचे तो आरोप है कि रानी, सेवान, सोनू, रोशनी, कुमरी देवी समेत अन्य लोगों ने उन पर हमला कर दिया। पिटाई से पप्पू बेहोश होकर गंभीर घायल हो गए। सीएचसी से उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा तो परिजनों ने तीन आरोपियों की गिरफ्तारी...