शाहजहांपुर, अक्टूबर 15 -- Shahjahnpur News: मुकराऊमपुर गांव स्थित श्रीराम ज्वेलर्स में हुई चोरी में पुलिस ने कुछ संदिग्धों को उठाया है। संचालक के अनुसार चोर दुकान से करीब सात लाख रुपये के आभूषण और दो हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए थे। पुलिस संदिग्धों से पूछताछ कर रही है। बीते शनिवार रात हुई घटना के बाद दुकान स्वामी मोंटी ने पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर रिपोर्ट दर्ज की, लेकिन अब तक चोरी गया सामान बरामद नहीं हो सका है और न ही घटना का खुलासा हुआ है। व्यापारियों में इस बात को लेकर भी चिंता है कि त्योहार के दौरान बाजारों में ग्राहकों की आवाजाही बढ़ने पर सुरक्षा व्यवस्था कैसी रहेगी। यह भी पढ़ें- Buxar News: चौगाई के आभूषण दुकान में चोरी में पुलिस को नहीं मिला सुराग प्रभारी निरीक्षक उमेश कुमार मिश्रा ने बताया कि कई संदिग्...