शाहजहांपुर, जुलाई 13 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। जैव विविधता पार्क न्यू सिटी ककरा में अवैध खनन और रेत-बालू के अवैध परिवहन का मामला आखिरकार पुलिस तक पहुंच गया। हिन्दुस्तान द्वारा हाल के दिनों में लगातार प्रमुखता से खबरें प्रकाशित किए जाने के बाद प्रशासन हरकत में आया। जांच के बाद चार लोगों के खिलाफ रविवार को थाना कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह के निर्देश पर एडीएम वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार ने मौके का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय लेखपाल विशाल मिश्रा, पार्क के गार्ड अनिल शुक्ला और सुशील तिवारी भी मौजूद रहे। जांच में जैव विविधता पार्क के पीछे नदी किनारे अवैध तरीके से रेत-बालू का खनन किए जाने तथा नदी के किनारे बने सुरक्षा बंधे को क्षतिग्रस्त किए जाने की पुष्टि होने पर लेखपाल की तहरीर पर को...