शाहजहांपुर, अगस्त 17 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर, संवाददाता। मेडिकल कॉलेज के सामने अजीजगंज स्थित जैन अस्पताल में इलाज के दौरान 21 वर्षीय महिला की मौत हो गई। महिला की मौत के बाद आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल के बाहर हंगामा कर डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह स्थिति संभाली। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मदनापुर थाना क्षेत्र के फाजिलपुर गांव निवासी वेदवती पत्नी की उम्र 21 वर्ष थी। परिजनों के अनुसार, शनिवार शाम करीब छह बजे उसे उल्टियां होने की शिकायत पर अजीजगंज स्थित जैन अस्पताल लेकर पहुंचे थे। अस्पताल में भर्ती करने के बाद डॉक्टर ने वेदवती को एक इंजेक्शन लगाया। इसके बाद उसकी हालत अचानक बिगड़ गई। कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। महिला की हालत बिगड़ने पर परिजनों ने डॉक...