Shahjahnpur News: जैतीपुर में नारद मोह लीला का मंचन देख मंत्रमुग्ध हुए दर्शक
शाहजहांपुर, नवम्बर 29 -- Shahjahnpur News: जैतीपुर। कस्बे में श्रीराम जानकी रामलीला मेले की शुरुआत हो गई है। शनिवार को रामलीला मंच पर कलाकारों ने नारद मोह लीला का मंचन किया। कलाकारों ने अपने अभिनय से धार्मिक प्रसंग को जीवंत कर दिया। लीला में दिखाया गया कि नारद मुनि हिमालय की गुफा में कठोर तपस्या करते हैं। उनकी तपस्या भंग करने में कामदेव भी असफल रहते हैं। इसके बाद नारद मुनि को अपनी तपस्या पर अभिमान हो जाता है। उनका अभिमान दूर करने के लिए भगवान विष्णु अपनी माया रचते हैं। माया के प्रभाव में नारद मुनि एक सुंदर राजकुमारी पर मोहित हो जाते हैं। विवाह की इच्छा से भगवान विष्णु से सुंदर रूप मांगते हैं, लेकिन उन्हें वानर का मुख मिल जाता है। इससे नाराज होकर नारद मुनि भगवान को श्राप दे देते हैं। बाद में भगवान विष्णु की लीला समझने पर उन्हें अपनी गलती क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.