शाहजहांपुर, सितम्बर 7 -- Shahjahnpur News: जैतीपुर। क्षेत्र में बीते दो दिनों से लगातार हो रही बारिश के चलते बझेड़ा भगवानपुर गांव का तालाब ओवरफ्लो हो गया। इससे गांव की गलीं में घुटनों तक पानी भर गया है। जलभराव के कारण ग्रामीणों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण पंप सेट लगाकर पानी निकालने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन जलभराव से राहत नहीं मिल पा रही है। सोमवार दोपहर दर्जनों ग्रामीण ट्रैक्टर-ट्रॉली से ब्लॉक मुख्यालय पहुंचे। खंड विकास अधिकारी के न मिलने पर ग्राम पंचायत अधिकारी को समस्या से अवगत कराया। ग्रामीणों की समस्या का संज्ञान लेते हुए ग्राम पंचायत अधिकारी मनीष कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को जल्द जलनिकासी की व्यवस्था कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान राकेश, शिवम, प्रदीप, प्रेमपाल, रामनिवास, राजवीर, अनम...