शाहजहांपुर, अक्टूबर 17 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। जिला कारागार से पेशी पर न्यायालय लाया गया 20 वर्षीय दीपक उर्फ टाइमपास साथ में गमछा भी लाया था। ये गमछा शुक्रवार को उसकी मौत की वजह बना।घटना के बाद बंदियों को जेल से अदालत तक लाने और उनकी निगरानी की व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। दीपक पॉक्सो में छह अक्तूबर से जिला कारागार में बंद था। शुक्रवार को रिमांड अवधि बढ़ाने के लिए उसे न्यायालय में पेश किया जाना था। कोर्ट परिसर स्थित बंदी गृह पहुंचने के बाद उसने शौचालय जाने की बात कही। आरोप है कि उसने रोशनदान के सहारे गमछे से फंदा लगाकर जान दे दी। यह भी पढ़ें- Shahjahnpur News: कोर्ट परिसर के बंदी गृह में युवक ने फांसी लगाकर दी जानघटना और गमछे को लेकर उठे सवाल बताया जा रहा है कि शुक्रवार को बंदी गृह में करीब 70 से अधिक बंदी मौजूद थे। इनमें कई बं...