शाहजहांपुर, अगस्त 29 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर, वरिष्ठ संवाददाता। रक्षाबंधन पर जिला कारागार के बाहर सुबह से ही बहनों की भीड़ जुटने लगी। हाथों में राखी और आंखों में भाई से मिलने की खुशी लिए बहनें घंटों इंतजार करती रहीं। सुबह नौ बजे मुलाकात शुरू हुई तो जेल का माहौल भावनात्मक हो उठा。 यह भी पढ़ें- Rampur News: सलाखों के उस पार भाई, इस पार बहन... राखी बांधी तो छलक पड़े आंसूजेल का माहौल जेल अधीक्षक जेपी तिवारी खुद गेट पर व्यवस्था संभालते रहे। बहनों को उनके भाइयों से मुलाकात कराई गई। आमने-सामने आते ही कई बहनों की आंखें नम हो गईं। किसी ने भाई की कलाई पर राखी बांधी तो किसी ने उसकी सलामती की दुआ की। जेल की दीवारों के बीच कुछ पल के लिए सजा, अपराध और कैद की दुनिया पीछे छूट गई और भाई-बहन का रिश्ता सामने था। यह भी पढ़ें- जेल में बंद भाइयों की कलाई...