Shahjahnpur News: जेई बदलने के बाद भी नहीं सुधरी सुभाषनगर की बिजली
शाहजहांपुर, जुलाई 5 -- Shahjahnpur News: भीषण गर्मी में बिजली समस्या का समाधान होने के बजाय दिनों दिन और बढ़ रही है। बीते दिनों जेई का ट्रांसफर यह कहकर किया गया कि लाइन सही से नहीं चला पा रहे हैं। नए जेई की भी हालत कुछ ऐसी ही है। सुभाषनगर के लोग फिर ट्रिपिंग, फाल्ट और कटौती से परेशान हो गए हैं। बीते दिनों लगातार 27 घंटे बिजली कटी थी तो सड़क से उपकेंद्र तक हंगामा हुआ था। एक बार फिर लोगों में आक्रोश पनप रहा है। बारिश के बाद तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंचने पर बिजली की मांग में कुछ कमी आई थी और यहां की आपूर्ति भी अपेक्षाकृत बेहतर हो गई थी। लेकिन पिछले दो दिनों से तेज धूप के बीच तापमान फिर 35 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचते ही बिजली की मांग अचानक बढ़ गई है। पंखे, कूलर और एसी का इस्तेमाल बढ़ने से सुभाष नगर के कई इलाकों में कटौती और लो-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.