शाहजहांपुर, अगस्त 18 -- Shahjahnpur News: वारा वफात जुलूस के मद्देनजर नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी ने सोमवार को जुलूस मार्गों का निरीक्षण किया। उन्होंने अपर नगर आयुक्त, नगर निगम अधिकारियों और मेला कमेटी के सदस्यों के साथ महिला थाना से रोडवेज सहित महानगर के विभिन्न मार्गों पर पहुंचकर सफाई, जलापूर्ति और प्रकाश व्यवस्था का जायजा लिया। नगर आयुक्त ने लोक निर्माण विभाग, जल निगम और निर्माण विभाग के अधिकारियों को आपसी समन्वय से जुलूस मार्गों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़कों पर जहां भी गड्ढे हैं, उन्हें तत्काल लेवल कराया जाए। क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत भी समय से पूरी कराई जाए। जुलूस मार्गों पर बेहतर स्वच्छता के लिए नगर स्वास्थ्य अधिकारी और जलापूर्ति व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए महाप्रबंधक जल को निर्देशित किया गया। यह भी पढ़े...