शाहजहांपुर, अगस्त 20 -- Shahjahnpur News: ईद मिलादुन्नवी के जुलूस को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसको लेकर मंगलवार को नगर निगम, बिजली निगम, प्रशासन और पीडब्ल्यूडी अधिकारियों ने संयुक्त निरीक्षण किया। सिटी मजिस्ट्रेट रजनीकांत ने बताया कि 26 अगस्त को प्रस्तावित जुलूस के मार्ग का निरीक्षण किया गया है। जुलूस से पहले सड़क, बिजली, सफाई और सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त कराया जाएगा। निरीक्षण में सामने आए गड्ढों को संबंधित विभाग ठीक कराएगा। नगर निगम क्षेत्र के गड्ढों की मरम्मत निगम और पीडब्ल्यूडी क्षेत्र के हिस्सों को पीडब्ल्यूडी ठीक कराएगा। सड़क किनारे बिजली के खंभों पर लिपटी पॉलीथिन हटाने के साथ बिजली के तार भी ऊंचे कराए जाएंगे। यह भी पढ़ें- Bokaro News: फुसरो में जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी को लेकर तैयारी जहां पाइपलाइन के लिए खोदाई हुई है,...