Shahjahnpur News: जुलूस मार्ग को ठीक कराने की मांग
शाहजहांपुर, अगस्त 17 -- Shahjahnpur News: तिलहर। जुलूस ए मोहम्मदी के जुलूस मार्गो पर साफ सफाई और सड़क मरम्मत के लिए दरगाह के सज्जादानशीन इकबाल हुसैन फूल मियां ने एसडीएम को पत्र सौंपा। रविवार को मोहल्ला कच्चा कटरा स्थित दरगाह शाह शमसुद्दीन मियां के सज्जादा नशीन इकबाल हुसैन फूल मियां ने बताया कि 26 अगस्त को निकलने वाले बारावफात जुलूस से पहले सड़कों की साफ सफाई और क्षतिग्रस्त मार्गो को सही कराने की मांग की। उन्होंने बताया कि नगर के मोहल्ला चौहटियां स्थित बाजार में सड़क की खुदाई के चलते वहां पर जलमग्न जैसी स्थिति है जिसे ठीक कराया जाए साथ ही मोहल्ला जेरबरगद स्थित गुड्डू मेंबर वाली गली को भी सही कराया जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.