शाहजहांपुर, अगस्त 27 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर तहरीक दावते इस्लामी इंडिया के तत्वावधान में बुधवार को जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। स्टेशन वाली नूरी मस्जिद से शहर इमाम हुजूर अहमद मंजरी ने हरी झंडी दिखाकर जुलूस को रवाना किया। इससे पहले रीबा मैरिज लॉन में जलसे का आयोजन हुआ। जलसे में शहर इमाम हुजूर अहमद मंजरी ने आखिरी पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की सीरते अकदस बयान की। उन्होंने कहा कि नबी की मोहब्बत ईमान के लिए जरूरी है। हाफिज अनीस अत्तारी ने जुलूस के आदाब बताते हुए कहा कि किसी को तकलीफ न दी जाए और किरदार ऐसा हो, जिससे दूसरों को प्रेरणा मिले। यह भी पढ़ें- Madhubani News: जुलूस-ए-मोहम्मदी में गूंजा अमन और भाईचारे का संदेशभाईचारे और देश की खुशी जुलूस की रवानगी से पहले फजर की नमाज के बाद से म...