शाहजहांपुर, जुलाई 20 -- Shahjahnpur News: राज्य कर विभाग ने सोमवार को मोहम्मदी रोड स्थित राज्य कर भवन में दवा एवं सर्जिकल उपकरण व्यापारियों के साथ व्यापारी संवाद कार्यक्रम आयोजित किया। बैठक में व्यापारियों ने जीएसटी से जुड़ी व्यवहारिक समस्याएं, कर प्रणाली की विसंगतियां और सरलीकरण संबंधी सुझाव अधिकारियों के समक्ष रखे। उपायुक्त राज्य कर के निर्देशन में डिप्टी कमिश्नर खंड-4 प्रवेश तोमर समेत विभागीय अधिकारियों ने व्यापारियों की समस्याएं सुनते हुए सुझावों पर सकारात्मक विचार कर समाधान का आश्वासन दिया। अधिकारियों ने कहा कि ऐसे संवाद कार्यक्रमों से विभाग और व्यापारियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होता है। बैठक में केमिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष विकास गुप्ता, महामंत्री सुधीर कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष अच्युत शुक्ला, नबी अहमद, सईद अहमद, सुहेल खान,...