शाहजहांपुर, अक्टूबर 2 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। रेलवे स्टेशन पर गढ्ढे में युवक का शव मिलने के बाद जीआरपी पुलिस और रेलवे की जांच किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है। वहीं शुक्रवार को प्लेटफार्म पर जीआरपी पुलिस ने चेकिंग करने के साथ गढ्ढे में जांच पड़ताल कराई, लेकिन कुछ खास हासिल नहीं हुआ। इंस्पेक्टर रमाकर यादव ने पुलिस कर्मियों को लगाकर गढ्ढे में मिट्टी को हटवाते हुए गहराई से सर्च अभियान चलाया, लेकिन कुछ नहीं मिला। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हार्ट अटैक कैसे आया, उसकी जानकारी करने के लिए जीआरपी पुलिस आज सीएमओ से मुलाकात कर सकती है। इंस्पेक्टर रमाकर यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। बहुत जल्द सही तथ्य सामने आएंगे। वहीं शुक्रवार को सफाई के दौरान रेल पटरियों पर सफाई कर्मियों को माेबाइल पड़ा मिला, जिसे जीआरपी को सौंप दिया गय...