Shahjahnpur News: जिले में 207 मतदेय स्थल घटे, आलेख्य सूची जारी
शाहजहांपुर, अक्टूबर 20 -- Shahjahnpur News: जिले के छह विधानसभा क्षेत्रों में मतदेय स्थलों के सम्भाजन के बाद इनकी संख्या 2810 से घटकर 2603 रह गई है। सोमवार को जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदेय स्थलों की आलेख्य सूची का प्रकाशन कर दिया। सूची पर 25 अक्टूबर तक आपत्ति और सुझाव दर्ज कराए जा सकेंगे।निर्वाचन आयोग के निर्देश पर लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 25 के तहत मतदेय स्थलों का सम्भाजन किया गया है। इसके तहत कटरा में 31, जलालाबाद में 14, तिलहर में 34, पुवायां में 38, शाहजहांपुर में 50 और ददरौल विधानसभा क्षेत्र में 40 मतदेय स्थल कम हुए हैं। आलेख्य सूची संबंधित तहसील कार्यालयों और जिला निर्वाचन कार्यालय में निशुल्क निरीक्षण के लिए उपलब्ध है। यह भी पढ़ें- Saharanpur News: 1200 वोट की सीमा से जिले में आठ मतदान केंद्र घटे, 27 बूथ भी कम जिला न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.