Shahjahnpur News: जिला बदर आरोपी पर दो युवकों से मारपीट का आरोप, मुकदमा
शाहजहांपुर, अक्टूबर 22 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। सदर बाजार थाना क्षेत्र में ककरा के नए पुल के पास दो युवकों से मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष ने जिला बदर बताए जा रहे नन्हे उर्फ खालिद खान और उसके साथियों पर लाठी-डंडों व लोहे की रॉड से हमला करने का आरोप लगाया है। घटना का वीडियो भी सामने आया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पक्का तालाब निवासी महक के अनुसार, मंगलवार सुबह उनके पति रोहित उर्फ तौहीद मंसूरी और सिकंदर नन्हे के घर के सामने से गुजर रहे थे। इस दौरान जिला बदर होने को लेकर टिप्पणी करने पर विवाद हो गया। आरोप है कि दोपहर करीब दो बजे ककरा के नए पुल के पास नन्हे, कुनाल, जुनैद, रॉकी और अन्य लोगों ने दोनों को घेरकर पीटा। मारपीट में रोहित और सिकंदर घायल हो गए। रोहित के सिर में सात टांके आए हैं। पीड़ित पक्ष ने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.