शाहजहांपुर, अगस्त 10 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। जिला जेल में बंद रामापुर बरकतपुर निवासी सुधीर सिंह की सोमवार रात इलाज के दौरान मौत हो गई। वह 29 जुलाई 2026 से हत्या के प्रयास के आरोप में जिला जेल में बंद थे। बताया गया है कि सुधीर सिंह लिवर सिरोसिस और पेट में पानी भरने की बीमारी से पीड़ित थे। रविवार रात उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिस पर जेल प्रशासन ने उन्हें मेडिकल कॉलेज भेजा। हालांकि अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उनकी मौत हो गई। जेल अधीक्षक जेपी तिवारी ने बताया कि बंदी के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...