Shahjahnpur News: जिला कारागार में उल्लास परीक्षा, 35 बंदियों ने लिया हिस्सा
शाहजहांपुर, सितम्बर 20 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। जिला कारागार में रविवार को उल्लास-नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मकता आकलन परीक्षा एफएलएनएटी का आयोजन किया गया। इसमें 35 बंदियों ने प्रतिभाग किया।कारागार में निरुद्ध इन बंदियों को नियमित शिक्षण गतिविधियों के माध्यम से पढ़ना-लिखना और प्रारंभिक गणित का ज्ञान दिया गया है। परीक्षा के माध्यम से उनके अर्जित ज्ञान का आकलन किया गया।परीक्षा से पूर्व कारागार अधीक्षक जेपी तिवारी ने बंदियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा जीवन में सकारात्मक बदलाव का सशक्त माध्यम है। इससे आत्मविश्वास और आत्मसम्मान बढ़ता है। बंदियों का शिक्षा ग्रहण करना उनके सुधार, पुनर्वास और समाज की मुख्यधारा में सम्मानजनक पुनर्स्थापन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। यह भी पढ़ें- निरक्ष...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.