Shahjahnpur News: जाम के जंजाल में जकड़ा शहर, चौराहों पर दिनभर रेंगते रहे वाहन
शाहजहांपुर, अक्टूबर 13 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। शहर की जर्जर सड़कें पहले से ही लोगों के लिए मुसीबत बनी हैं, अब जाम का झाम भी नासूर बनता जा रहा है। प्रमुख चौराहों पर रोजाना लगने वाले जाम से लोगों को राहत नहीं मिल रही। ट्रैफिक पुलिस की कोशिशों के बावजूद यातायात व्यवस्था पटरी पर नहीं आ पा रही है। सोमवार को सप्ताह के पहले दिन भी शहर के प्रमुख मार्गों पर दिनभर वाहन रेंगते रहे। हालात ऐसे रहे कि लोगों को चंद मिनट का सफर तय करने में भी जूझना पड़ा। लाल इमली चौराहा, पुत्तूलाल चौराहा, अंटा चौराहा, घंटाघर, चौक कोतवाली क्षेत्र, विवेकानंद तिराहा, कच्चा कटरा और बरेली मोड़ समेत प्रमुख स्थानों पर जाम की स्थिति बनी रही। सड़कों पर वाहनों का दबाव बढ़ते ही रास्ते संकरे पड़ गए। दोपहिया और चारपहिया वाहन चालक निकलने की जद्दोजहद करते रहे। रोजमर्रा के काम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.