शाहजहांपुर, अगस्त 9 -- Shahjahnpur News: पुवायां। जान से मारने की धमकी, मारपीट और जातिसूचक गाली-गलौज के मामले में पुलिस ने फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। मडैया खाड़ेपुर निवासी मनजीत कुमार पुत्र जगदीश ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि पुरानी रंजिश के चलते मोहनपुर गांव के सात लोगों ने एक राय होकर उसके पिता जगदीश सिंह के साथ लाठी-डंडों और असलहों से मारपीट की। गला दबाने, जान से मारने की धमकी देने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस पहले दो आरोपियों को जेल भेज चुकी है। अब कल्लू उर्फ ओमेंद्र को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। यह भी पढ़ें- Shahjahnpur News: हमले और गालियां देने के मामले में आरोपी गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...