Shahjahnpur News: जानवरों को पानी पिलाने गई युवती से छेड़छाड़, मुकदमा
शाहजहांपुर, अक्टूबर 29 -- Shahjahnpur News: मदनापुर। थाना क्षेत्र के एक गांव में जानवरों को पानी पिलाने गई युवती से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही प्रभात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। युवती ने पुलिस को बताया कि 25 अक्टूबर को दोपहर करीब 12 बजे वह अपने बग्गर में जानवरों को पानी पिलाने गई थी। नल के पास पतोली उठाकर रखते समय गांव का प्रभात वहां पहुंच गया। आरोप है कि युवक ने पीछे से पकड़कर उसके साथ छेड़छाड़ की। युवती के शोर मचाने पर आरोपी मौके से भाग गया। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.