शाहजहांपुर, जुलाई 4 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर, संवाददाता। खुटार थाना क्षेत्र में एक साल की बच्ची से दुष्कर्म के चर्चित मामले में पुलिस को मजबूत साक्ष्य मिले हैं। दो दिन पहले एसपी सिटी देवेंद्र कुमार और सीओ पुवायां प्रवीण मलिक गांव पहुंचे और कई घंटों तक ग्रामीणों से बातचीत की। अधिकारियों ने कई लोगों के लिखित बयान दर्ज किए और घटनाक्रम से जुड़े वीडियो साक्ष्य भी जुटाए। पुलिस ने इस संबंध में आधिकारिक तौर पर कुछ भी बताने से इनकार किया है, लेकिन विश्वस्त सूत्रों के अनुसार जांच में कई महत्वपूर्ण बातें सामने आईं हैं, जिससे दुष्कर्म की घटना सत्य प्रतीत हो रही है।

जांच में जुटी पुलिस विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक अधिकारियों ने उन ग्रामीणों से भी पूछताछ की जो घटना के समय मौके के आसपास मौजूद थे। पूछताछ में कई ग्रामीणों ने बताया कि वारदात के तुरं...