शाहजहांपुर, नवम्बर 8 -- Shahjahnpur News: जलालाबाद। मकान में लिंटर की घुटाई के दौरान करंट लगने से शुक्रवार की शाम सीढ़ियों से गिरकर मजदूर की मौत हो गई। मामले में शनिवार को पुलिस ने मकान मालिक और राजमिस्त्री के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। हादसे के बाद देर शाम मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया। मोहल्ला गांधी नगर निवासी बागेश (26) पुत्र सत्यपाल श्रीवास्तव ग्राम गुनारा निवासी मुकेश के मकान में मजदूरी कर रहा था। मकान का लिंटर पड़ने के बाद शनिवार को घुटाई का काम चल रहा था। इसी दौरान बागेश सीमेंट की बोरी लेकर सीढ़ियों से ऊपर जा रहा था। यह भी पढ़ें- Agra News: जनपद समाचार--7-11-2026 तभी वह बिजली के करंट की चपेट में आ गया। करंट लगने से संतुलन बिगड़ा और वह सीढ़ियों से नीचे गिर पड़ा। हादसे में उसकी मौत हो गई। बागेश की मौत से परिव...