शाहजहांपुर, अगस्त 11 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। जलालाबाद का नाम परशुरामपुरी किए जाने के बाद अब यहां का थाना भी परशुरामपुरी के नाम से जाना जाएगा। वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने सोमवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर थाना जलालाबाद का नाम परिवर्तित कर थाना परशुरामपुरी किए जाने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताया। सुरेश खन्ना ने अपनी पोस्ट में लिखा कि जनपद शाहजहांपुर के थाना जलालाबाद का नाम परिवर्तित कर थाना परशुरामपुरी किए जाने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को हार्दिक धन्यवाद। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम की पावन स्मृति से जुड़े इस नामकरण से क्षेत्र की गौरवशाली पहचान को नई प्रतिष्ठा मिलेगी। उन्होंने जनपदवासियों को भी बधाई दी। जलालाबाद का नाम परशुरामपुरी किए जाने की मांग लंबे समय से स्थानीय स्तर पर उठती रही है। क्षेत्र...