Shahjahnpur News: जलभराव और कीचड़ से जूझ रहे छोटी लाइन मालगोदाम रोड के लोग
शाहजहांपुर, जुलाई 18 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। शहर के एमनजई जलालनगर स्थित छोटी लाइन मालगोदाम वार्ड नंबर-22 में बारिश के बाद जलभराव और कीचड़ से लोगों का जनजीवन प्रभावित हो गया है। गलियों में गंदा पानी भरने से पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। स्कूली बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है, जबकि दोपहिया वाहन चालकों के फिसलने का खतरा बना हुआ है। लोगों का आरोप है कि नालियों की नियमित सफाई न होने से जलनिकासी पूरी तरह बाधित है। गंदे पानी और दुर्गंध के कारण डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। लोगों का कहना है कि कई बार वार्ड-22 के पार्षद जितेंद्र और नगर निगम अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। यह भी पढ़ें- Madhubani News: पेज 4-3 क्षेत्रवासियों ने सड़क और जलनिकासी व्यवस्था...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.