शाहजहांपुर, अक्टूबर 10 -- Shahjahnpur News: पुवायां। नवरात्रि के अवसर पर शनिवार को कैंब्रिज कॉन्वेंट स्कूल में नवदुर्गा उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूप धारण कर प्रस्तुतियां दीं। आकर्षक वेशभूषा में सजे बच्चों ने विद्यालय परिसर को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम में सिद्धिका ने मां सिद्धिदात्री, अपर्णा ने मां महागौरी, अनिका ने मां चंद्रघंटा, अन्वी ने मां कालरात्रि, आरुषि ने मां ब्रह्मचारिणी, गौरांगी और महिरा ने मां कात्यायनी, समायरा ने मां स्कंदमाता और बनी ने मां कूष्मांडा का स्वरूप धारण किया। बच्चों की प्रस्तुतियों के माध्यम से मां दुर्गा की शक्ति, साहस, करुणा और सदाचार का संदेश दिया गया। विद्यालय के डायरेक्टर डॉ. रचित अग्रवाल ने विद्यार्थियों और विद्यालय परिवार को नवरात्रि की शुभकामनाएं दीं। ...