शाहजहांपुर, अगस्त 26 -- Shahjahnpur News: रोजा। रोजा में जमुका फ्लाईओवर पर मंगलवार देर रात एक हादसे में डीसीएम चालक गंभीर घायल हो गया। टक्कर के बार डीसीएम चालक केबिन में फंस गया। पुलिस ने चालक को बाहर निकाल कर मेडिकल कालेज भेज दिया। पुलिस के अनुसार सीतापुर जिले लहरपुर निवासी छोटू डीसीएम में केले लेकर बरेली की कर जा रहा था। जमुका फ्लाईओवर पर अचानक उसे नीद आ गई। उसकी डीसीएम आगे चल रहे किसी ट्रक से टकरा गई। डीसीएम का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। चालक डीसीएम के केबिन में फंस गया। उधर गस्त कर रहे उप निरीक्षक सत्यवीर सिंह ने देखा तो फौरन ही पुलिस बल के साथ केबिन में फंस चालक को निकलने के प्रयास में लग गए। हादसे में चालक छोटू बुरी तरह से जख्मी हो गया था। उसे फौरन ही एम्बुलेंस जिला अस्पताल भेज दिया गया। वही दूसरी ओर मौका पाकर आगे च...