शाहजहांपुर, अगस्त 13 -- Shahjahnpur News: कलान। प्रशासन और पुलिस से न्याय की गुहार लगाते-लगाते सुनवाई न होने से परेशान एक ग्रामीण सोमवार सुबह पानी की टंकी पर चढ़ गया। ग्रामीण के टंकी पर चढ़ने की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस ने आनन-फानन उसे समझाकर सुरक्षित नीचे उतारा और पूछताछ के लिए थाने ले गई। ग्रामीण अपने साथ एक थैला लेकर गया था, जिसमें छोटा माइक और स्पीकर भी था। जानकारी के अनुसार परौर थाना क्षेत्र के पृथ्वीपुर गांव निवासी प्रमोद का आरोप है कि उसके मकान और जमीन के सामने स्थित ग्राम समाज की जमीन पर गांव के ही कुछ असरदार लोगों ने कथित रूप से कब्जा कर लिया और वहां दुकानों का निर्माण कराया जा रहा है। प्रमोद का कहना है कि वह करीब दो से ढाई महीने से इस मामले को लेकर तहसील से लेकर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के चक्कर...