शाहजहांपुर, अगस्त 8 -- Shahjahnpur News: खुटार। लालपुर गांव में जमीन पर कब्जे को लेकर शनिवार को दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, हालांकि देर शाम तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई थी।

जमीन का इतिहास लालपुर निवासी अभिषेक वर्मा ने तहरीर में बताया कि उन्होंने वर्ष 2009 में गोला, खीरी निवासी राजेश कुमारी पत्नी जीवन कुमार से गाटा संख्या 434 में 0.1580 हेक्टेयर जमीन का बैनामा कराया था। जमीन का दाखिल-खारिज भी नायब तहसीलदार न्यायालय से हो चुका है। शनिवार को वह जमीन पर कब्जा लेने पहुंचे थे। आरोप है कि इसी दौरान राजकिशोर गुप्ता कुछ लोगों के साथ मौके पर पहुंचे और लाइसेंसी असलहों से जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। वह किसी तरह जान बचाकर थाने पहुंचे।

राज...