शाहजहांपुर, अक्टूबर 27 -- Shahjahnpur News: खुदागंज। थाना क्षेत्र के मोहल्ला सदर में जमीन के बंटवारे को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। एक पक्ष ने रिश्तेदारों पर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला करने, युवक को बंधक बनाने और दुकान से साढ़े सात लाख रुपये नकद समेत कीमती सामान ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। मोहल्ला सदर निवासी मनोज कुमार जैन पुत्र श्याम सुंदर लाल जैन ने पुलिस को बताया कि वह अपने पुत्रों के साथ भाई संजय जैन की गोदाम में व्यवसाय के लिए माल रख रहे थे। इसी दौरान जमीन के हिस्से को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडों, कुल्हाड़ी और चाकू समेत धारदार हथियारों से हमला कर दिया। इसमें उनके छोटे पुत्र नमन जैन के सिर, हाथ और पैर में चोटें आईं। मनोज का आरोप है कि दूसरे...