शाहजहांपुर, सितम्बर 5 -- Shahjahnpur News: मिर्जापुर, संवाददाता। मिलकिया गांव में कृष्ण जन्माष्टमी की तैयारियों के दौरान खाटू श्याम मंदिर पर दर्दनाक हादसा हो गया। बिजली करंट की चपेट में आने से 38 वर्षीय आर्येंद्र उर्फ मुलिकराम की मौत हो गई। हादसे के बाद जन्माष्टमी की तैयारियों की खुशियां मातम में बदल गईं और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मिलकिया गांव स्थित खाटू श्याम मंदिर पर जन्माष्टमी पर्व को लेकर तैयारियां चल रही थीं। इसी दौरान आर्येंद्र उर्फ मुलिकराम किसी तरह बिजली करंट की चपेट में आ गए। करंट लगते ही वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण उन्हें आनन-फानन में सीएचसी जरियनपुर लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। यह भी पढ़ें- Chapra News: परसा पीएचसी में एएनएम की हृदय गति र...