Shahjahnpur News: जनसुनवाई में चार शिकायतें मिलीं, नगर आयुक्त ने त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
शाहजहांपुर, अगस्त 19 -- Shahjahnpur News: नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी की अध्यक्षता में मंगलवार को नगर निगम कार्यालय में जनसुनवाई दिवस आयोजित किया गया। सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक चले कार्यक्रम में नगरवासियों ने साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश बिंदु, नाली निर्माण और कर विभाग से जुड़ी समस्याएं रखीं। नगर आयुक्त ने शिकायतें सुनकर संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं के समाधान में लोगों की संतुष्टि और समदृष्टि का ध्यान रखा जाए। जनसुनवाई में कुल चार शिकायतें प्राप्त हुईं। नगर आयुक्त ने तत्काल कार्रवाई कर निस्तारण रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा। इस दौरान संयुक्त नगर आयुक्त संगीता कुमारी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Katihar News: नगर निगम ने शहर के चार स्थानों पर लगाया सहयोग शिविर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.