शाहजहांपुर, अगस्त 27 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। जनहित और शासकीय कार्यहित में डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने चार उप एसडीएम के कार्यक्षेत्रों में फेरबदल किया है। नवागत संयुक्त मजिस्ट्रेट आदित्य श्रीवास्तव को एसडीएम तिलहर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। तिलहर में एसडीएम रहीं नीलिमा यादव को अतिरिक्त अधिकारी/अपर उप जिलाधिकारी मुख्यालय शाहजहांपुर बनाया गया है। वहीं सदर एसडीएम प्रभात राय का तबादला कर उन्हें एडीएम न्यायिक तिलहर के पद पर तैनात किया गया है। इसके अलावा तिलहर में एसडीएम न्यायिक के पद पर कार्यरत अतुल कुमार सिंह को एसडीएम सदर बनाया गया है। डीएम की ओर से जारी आदेश के अनुसार सभी स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से लागू होंगे। सभी को नई तैनाती के अनुसार कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...