शाहजहांपुर, अक्टूबर 24 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। जिले में बच्चों के पूर्ण टीकाकरण की रफ्तार स्वास्थ्य विभाग के दावों पर सवाल खड़े कर रही है। जिम्मेदार अधिकारी सीएमओ कार्यालय में पूरे दिन कुर्सी और मोबाइल देखते रहते हैं, वहीं कर्मियों के भरोस गाड़ी चल रही है। ऐसे में सवाल उठने लगे हैं कि टीकाकरण की प्रगति बढ़ क्यों नहीं रही है। एक साल तक की उम्र के 44 हजार 281 बच्चों में से महज 24 हजार 75 बच्चों का ही पूर्ण टीकाकरण हो सका है। यानी जिले में 54.37 फीसदी बच्चे ही सभी जरूरी टीकों से आच्छादित हो पाए हैं। सबसे खराब स्थिति निगोही और भावलखेड़ा ब्लॉक की है। जहां 39़ 20 और 38़ 32 फीसदी टीकाकरण अटका हुआ है। यही नहीं निगोही में तो 10 में से चार बच्चे भी पूर्ण टीकाकरण के दायरे में नहीं पहुंच सके हैं। वहीं जैतीपुर में 83.32 फीसदी बच्चों का टीकाकर...