शाहजहांपुर, सितम्बर 8 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का मंगलवार को जिले में सजीव प्रसारण किया गया। बताया गया कि चार हजार मानदेय में वृद्धि हुई है। इसका लाभ जनपद की 2600 महिलाओं को होगा। अटल बिहारी ऑडिटोरियम में हुए कार्यक्रम के दौरान जिले के लाभार्थियों के लिए भी बड़ी सौगात रही। विभिन्न योजनाओं के तहत 29.11 करोड़ रुपये की धनराशि लाभार्थियों के बैंक खातों में हस्तांतरित की गई। अयोध्या में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, सहायिकाओं, मेधावी बच्चों और पोषण, शिक्षा एवं महिला कल्याण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का सम्मान तथा नव नियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र वितरण किया गया। यह भी पढ़ें- यूपी के 15,438 आंगनबाड़ी केंद...